Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : सार्वजनिक चापाकल पर दबंग व्यक्ति का कब्जा, ग्रामीणों में नाराजगी

SHARE:

  • ग्रामीणों ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह पंचायत में एक सार्वजनिक चापाकल को लेकर विवाद सामने आया है. यह चापाकल बागोडीह पंचायत के मुखिया धानेशवर साव के आवास से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है और पिछले दस वर्षों से यहां के स्थानीय निवासी इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं. हालांकि, हाल ही में बागोडीह बीच टोला निवासी त्रिभूवन साव ने इस सरकारी चापाकल को दीवार से घेरने की कोशिश की, जिसके बाद यह मामला पंचायत मुखिया के संज्ञान में लाया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पुलिस ने किया चर्चित जमुआ डकैती का उद्भेदन

Gambhir Car Associate Motion Ads

कब्जा के खिलाफ ग्रामीणों ने मुखिया से की थी शिकायत

बागोडीह पंचायत के मुखिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि सरकारी चापाकल का निजीकरण नहीं हो सकता, लेकिन इसके बावजूद त्रिभूवन साव ने दीवार से घेरने के बाद चापाकल में मोटर लगा दी और इसका इस्तेमाल निजी रूप से करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने इसके खिलाफ लिखित शिकायत पंचायत मुखिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके और चापाकल को सार्वजनिक उपयोग में लाया जा सके. हालांकि, इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि अगले दिन चापाकल से मोटर निकाल लिया गया और चापाकल का ऊपरी हिस्सा भी खोल दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : किसान जनता पार्टी ने तिसरी अंचल कार्यालय के खिलाफ किया रोड जाम, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

प्रशासन की निष्क्रियता से ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

इस घटना को लेकर बागोडीह पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे पंचायत भवन और प्रखंड सरिया में आंदोलन करेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों के दिनों में यह चापाकल उनके लिए जीवन रेखा की तरह है, और अगर इसे निजी उपयोग के लिए बंद कर दिया गया तो उन्हें पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा. अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और क्या ग्रामीणों के मुद्दे का समाधान हो पाता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर