फतेह लाइव, रिपोर्टर.

         

गिरिडीह विधानसभा मुफ्फसिल क्षेत्र के सिहोडीह निवासी चुनमुन राम के पुत्र शिवम कुमार ने पूरे गिरिडीह जिले का नाम रौशन किया है। मकतपुर जिला स्कूल से पढ़ाई कर रहे शिवम ने झारखंड ओलंपियाड 2022 – 23 स्टेट math topper एवम 2023- 24 मे सोशल साइंस में स्टेट टॉप कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

इसी को लेकर के सोमवार को गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी ने अपने आवासीय कार्यालय मे शिवम को प्रोत्साहित किया एवं इस उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर शाहाबादी ने कहा कि शिवम जैसे होनहार छात्र ने अपने घर परिवार के साथ – साथ पूरे जिले भर का नाम ऊंचा किया है। कहा की यह हम सभी के लिए भी गर्व का विषय है कि हमारे क्षेत्र से प्रतिभावान छात्र निकल रहे है। 

उन्होंने शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा की आप अपने सपने को पूरा करें ,जीवन मे और भी ऊंची उपलब्धि को हासिल करें। कहा की जहां तक संभव होगा अपनी स्तर से ऐसे प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए जो संभव मदद होगा किया जायेगा। शिवम का Future Goal I.A.S. ऑफिसर बनना है।

इस दौरान यहां भाजपा नेता अनूप सिन्हा, संजय सिंह, अशोक सिंह, राजकिशोर साव, सुरेश सिन्हा, चुनमुन राम, प्रमोद स्वर्णकार, कनैहया ओझा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version