Giridih : SHG उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, ‘सोनचिरैया’ ब्रांड और मार्ट का हुआ शुभारंभ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

गिरिडीह में शहरी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को नई पहचान और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सोनचिरैया’ ब्रांड और ‘सोनचिरैया मार्ट’ का शुभारंभ किया गया। यह पहल आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की DAY-NULM योजना के तहत की गई है।

इस ब्रांड का उद्देश्य शहरी गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके उत्पादों को स्थानीय बाजार से लेकर बड़े बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचाना है। इसके लिए मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ समझौता (MoU) भी किया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

‘सोनचिरैया’ ब्रांड के तहत SHG महिलाओं को उत्पाद निर्माण से लेकर प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग तक सहयोग दिया जाएगा। इससे उनके हस्तनिर्मित उत्पादों की गुणवत्ता और बिक्री दोनों में वृद्धि होने की उम्मीद है।

गिरिडीह नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने ‘सोनचिरैया’ ब्रांड के प्रोडक्ट डिस्प्ले एवं मार्केटिंग मार्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर मिशन प्रबंधक, सामुदायिक संगठक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा सीआरपी मौजूद रहे।

मार्ट में SHG महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, कपड़े, खिलौने, खाद्य सामग्री और सजावटी वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस पहल से महिलाओं के उत्पादों को व्यापक पहचान मिलने के साथ उनकी आय बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर