Good news for Indian Railways passengers : 17 जुलाई को देश को मिलेंगे अमृत भारत योजना के तहत विकसित 75 आधुनिक रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को समर्पित

SHARE:

झारखंड के मुरी और पिस्का स्टेशन भी सूची में शामिल, हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

फतेह लाइव, डेस्क.

भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में 17 जुलाई 2026 एक महत्वपूर्ण दिन साबित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme – ABSS) के तहत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक प्रवेश द्वार, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं, उन्नत यात्री सूचना प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पार्किंग और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य किए गए हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस चरण में 19 राज्यों के 75 रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे। इनमें झारखंड के मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। इन स्टेशनों के विकसित होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्रीय रेल अवसंरचना को नई पहचान मिलेगी।

सबसे अधिक 13 स्टेशन मध्य प्रदेश से शामिल हैं, जबकि राजस्थान के 8, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के 7-7, केरल के 6, गुजरात और पंजाब के 4-4, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु के 3-3, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के 2-2, तथा असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड के 1-1 स्टेशन इस परियोजना का हिस्सा हैं।

भारतीय रेलवे का लक्ष्य देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। अमृत भारत स्टेशन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

अमृत भारत स्टेशन योजना- राज्यवार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों की सूची, एक नजर में जानें

आंध्र प्रदेश (3): रायनापाडु, कुंबुम, मंगलगिरि

असम (1): माजबाट

बिहार (1): शिवनारायणपुर

छत्तीसगढ़ (3): चांपा, बालोद, सरोना

गुजरात (4): गोधरा, प्रतापनगर, पोरबंदर, भक्तिनगर

हरियाणा (2): नरवाना, कालका

हिमाचल प्रदेश (1): अंब अंदौरा

झारखंड (2): मुरी, पिस्का

कर्नाटक (4): बंटवाल, अलनावर, बादामी, कोप्पल

केरल (6): निलांबुर रोड, परप्पनंगडी, थालास्सेरी, तिरुर, अंगमाली फॉर कलाड़ी, चालाकुडी

मध्य प्रदेश (13): जुन्नार देव, भिंड, हरपालपुर, एमसीएस छतरपुर, टीकमगढ़, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नैनपुर जंक्शन, अशोकनगर, सांची, शिवपुरी, विदिशा, ब्यौहारी

महाराष्ट्र (2): नंदुरा, बारामती

ओडिशा (7): तालचेर, बलांगीर, बरपाली, केसिंगा, पारलाखेमुंडी, बिमलगढ़, बारिपदा

पंजाब (4): जालंधर कैंट, मुक्तसर, आनंदपुर साहिब, एस.ए.एस. नगर (मोहाली)

राजस्थान (8): डीग, सोमेसर, दौसा, खैरथल, बाड़मेर, गोटन, जैसलमेर, गंगापुर सिटी

तमिलनाडु (3): चेन्नई पार्क, चिन्ना सलेम, कुन्नूर

तेलंगाना (1): हाई-टेक सिटी

उत्तर प्रदेश (7): फतेहपुर, पनकी धाम, विंध्याचल, ऐशबाग जंक्शन, मोदीनगर, शामली, धामपुर

उत्तराखंड (1): हर्रावाला

पश्चिम बंगाल (2): जलपाईगुड़ी रोड, हल्दीबाड़ी

मुख्य बातें भी एक नजर में पढ़ें 

कुल पुनर्विकसित स्टेशन: 75

कुल राज्य: 19

17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्र को समर्पित।

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (जींद–सोनीपत) को भी दिखाएंगे हरी झंडी।

झारखंड के मुरी और पिस्का स्टेशन भी इस ऐतिहासिक परियोजना में शामिल हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें