Good News : जमशेदपुर के ब्लेड मैन ने फिर किया कमाल, यूज ब्लेड को गलाकर बनाई कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, हनुमान जी का 100 केजी का गदा, डस्टबीन और अन्य सामान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जी हां जमशेदपुर में ब्लेड मैन के नाम से जाने जानेवाले अखिलेश चौधरी एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है। अखिलेश चौधरी ने पहले तो 600 क्विंटल यूज ब्लेड शहर के नाइ दुकान से जमा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। उसके बाद 500 क्विंटल ब्लैड को गला कर स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, 100 केजी का हनुमान जी का गदा, डस्टबिन, डम्बल और अन्य सामान बनाया है। वह कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को नाइ समाज को देंगे, क्योंकि यह ब्लेड नाई की दुकान, पार्लर से ही तो जमा किया गया था।

ब्लेड मैन अखिलेश चौधरी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान को देख कर यह प्रेणना मिली और एक दिन नाइ की दुकान में बैठे थे, तो एक गाय कचड़ों के ढेर में कुछ खा रही थी कि गाय का गला कट गया और बाद में गाय की मौत हो गई। उसके बाद क्या था अखिलेश चौधरी ने इसे एक अभियान की तरह लिया और शहर के सभी नाइ दुकान में पहले डस्टबिन दिया गया और वहीं से ब्लेड इकट्ठा करने का काम शुरू किया गया। आज उसी की देन है कि इतने ब्लेड इकट्ठा किया गया और सभी समान का निर्माण करवाया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अखिलेश चौधरी ने कहा कि ब्लेड नाइ समाज से लिया गया था जिस कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा बना कर नाइ समाज को भेंट किया जाएगा, और हनुमान जी की गदा को मंदिर में दिया जायेगा। डस्टबिन को किसी नाइ दुकान में दे दिया जाएगा। साथ ही जो वेटलिफ्टिंग का सामान है उसे यूज किया जाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें