फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के रांची के खलारी के मूल निवासी और वर्तमान में आकाशवाणी के आगरा केंद्र में अधिकारी डा ब्रजेंद्र नारायण को यहां गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजेए) ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया। खलारी के रहने वाले नारायण को शाल, स्मृति चिन्ह देकर गोजए के अध्यक्ष ने सम्मानित किया। ब्रजेंद्र नारायण की आरंभिक शिक्षा एसीसी मिडिल स्कूल, खलारी से हुई। 

हाइस्कूल कॉपरेटिव है स्कूल, खलारी से जबकि, इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने रांची कॉलेज रांची से की। स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की और फिर आकाशवाणी/ दूरदर्शन में कार्यक्रम अधिशासी हो गये। उन्हें यह पुरस्कार उनके सामयिक लेखन और हिंदी पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए दिया गया।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version