Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों का लिया जायजा

SHARE:

  • प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार आगामी 4 फरवरी को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समारोह सिदगोड़ा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं. इस संदर्भ में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पीडी आइटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, डीएसपी भोला प्रसाद तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Good News : सीसीआर डीएसपी मनोज के बेटों ने न्यायिक सेवा और आईटी में लहराया परचम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बैठक में महिला विश्वविद्यालय में चल रही तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई. सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने पर विचार विमर्श हुआ. साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की गई. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सभी सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि कार्यक्रम निर्बाध और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर