• श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के समापन पर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित नीलकंठ महादेव महावीर मंदिर में शुक्रवार को श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के समापन पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और जिप सदस्य प्रहलाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. यज्ञ समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत चुनरी ओढ़ाकर किया. मुख्य अतिथियों ने कहा कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिक सद्भाव, आध्यात्मिक ऊर्जा और नैतिक आचरण का प्रेरक स्रोत है. उन्होंने कहा कि यज्ञ के दौरान अपनाए गए आचरण, विचार और व्यवहार को यदि जीवन में उतारा जाए तो यही इस योजना की सच्ची सफलता होगी. जागरण की शुरुआत अप्पू एण्ड ग्रुप द्वारा गणेश बंदना की प्रस्तुति से हुई.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : दुबई के प्रतिष्ठित फैशन मैगजीन में कवर गर्ल बनकर अनीता मजूमदार ने धनबाद का नाम किया रोशन

नीलकंठ महादेव मंदिर में आध्यात्मिक जागरण का अनोखा अनुभव

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने भक्ति गीतों और झांकियों के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रात्रि तक पुरुष, महिलाएं और युवक भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. राधा कृष्ण और हनुमानजी के नृत्य को भी भक्तों ने खूब सराहा. जागरण के दूसरे दिन शनिवार को यज्ञ समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम में पेटरवार के विभिन्न मंदिर समितियों के सदस्यों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version