WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजताओं को किया गया पुरुस्कृत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ एवं श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आदित्यपुर के योग विभाग (Department of Yoga) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘द्वितीय सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2026-27’ का रविवार को यूनिवर्सिटी परिसर में भव्य समापन हो गया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभावान बालक-बालिका एवं महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी योग कला, कठिन आसनों और बेहतरीन शारीरिक संतुलन का अद्भुत प्रदर्शन किया।

भव्य उद्घाटन समारोह

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्रीनाथ यूनिवर्सिटी आदित्यपुर के चांसलर सुखदेव महतो, डॉ. पिंटू कुमार महतो, डॉ. रमेश कुमार, राम उदय सिंह, पूर्व चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एके. श्रीवास्तव, कर्नल आरपी सिंह, जिला योगासन खेल संघ के महा संरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव उदय सिंह देव, संरक्षक सुधीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह एवं सचिव सिकंदर महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए जीवन में योग और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सफल संचालन और आयोजन समिति

प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रतियोगिता के निर्देशक कुमकुम सिंह, कोषाध्यक्ष शिखा शर्मा, संयुक्त सचिव रानी सिंह, प्रेमाशिष महतो, रेंजर सिंह सरदार एवं किरण जीत कौर की देखरेख में बेहद सुचारू और अनुशासित ढंग से किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में वालंटियर्स (Volunteers) प्रणव सिंह, उन्नति शर्मा, मोहित कुमार, नेहा कुमारी, श्रीमय श्यामल, नंदनी एवं रविन्द्र सिंह ने अत्यंत सराहनीय व सक्रिय भूमिका निभाई।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह

कड़े मुकाबलों के बाद रविवार शाम को गरिमामयी समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के चेयरमैन दमनप्रीत सिंह एवं आगाज के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक (मेडल) और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए सरायकेला-खरसावां जिले की टीम में किया गया है। संघ के तकनीकी पैनल और निर्णायकों (Judges) की देखरेख में आयोजित विभिन्न श्रेणियों के आधिकारिक परिणाम इस प्रकार रहे।

सब-जूनियर स्पाइन इंडिविजुअल (बालिका वर्ग)

प्रथम स्थान: कुमारी रिया यादव

द्वितीय स्थान: प्राची

 जूनियर ट्रेडिशनल योगासन (बालक वर्ग)

प्रथम स्थान (संयुक्त रूप से): प्रवीन कुमार महतो एवं रोहित माहली

द्वितीय स्थान: गोपाल मल्लिक

तृतीय स्थान: आर्यन टुडू

जूनियर ट्रेडिशनल योगासन (बालिका वर्ग)

प्रथम स्थान: त्रियसा सरकार

द्वितीय स्थान: पलक सिंह

तृटिल स्थान: रिमी कुमारी

सीनियर ट्रेडिशनल योगासन (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान: नंदिनी कुमारी

द्वितीय स्थान: काजल कुमारी

तृतीय स्थान: ममता महतो

 सब-जूनियर बैक बेंड इंडिविजुअल (बालिका वर्ग)

प्रथम स्थान: निशा महतो

द्वितीय स्थान: तपस्या सिंह

तृतीय स्थान: नंदिनी पाण्डेय

सब-जूनियर फॉरवर्ड बेंड इंडिविजुअल (बालिका वर्ग)

प्रथम स्थान: अवनी नायक

द्वितीय स्थान: आविष्का सिंह

तृतीय स्थान: कुमारी रिया यादव

सब-जूनियर फॉरवर्ड बेंड इंडिविजुअल (बालक वर्ग)

प्रथम स्थान: आर्यन राज

द्वितीय स्थान: राज नायक

तृतीय स्थान: नीरज गोप

 सब-जूनियर ट्रेडिशनल योगासन (बालिका वर्ग)

प्रथम स्थान: मामनी महतो

द्वितीय स्थान: सावित्री कुमारी

तृतीय स्थान: पायल कुमारी

लिटिल चैंप (10 वर्ष से कम) – बालक वर्ग

प्रथम स्थान: मोहन महतो

द्वितीय स्थान: आयुष कुमार पोद्दार

तृतीय स्थान: प्रीतेश कुमार महतो

लिटिल चैंप (10 वर्ष से कम) – बालिका वर्ग

प्रथम स्थान: त्रिशा सिंह

द्वितीय स्थान: अनुश्री दास गुप्ता

तृतीय स्थान: परी कुमारी

संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी सफल प्रतिभागियों, निर्णायकों, खेल प्रशिक्षकों और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी प्रबंधन, डॉ. पिंटू कुमार महतो एवं योग विभाग को इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए विशेष धन्यवाद और बधाई दी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर