Jamshedpur : नवीन कला केंद्र का ग्रैंड फिनाले शो 22 दिसंबर को सिदगोड़ा टाउन हॉल में, बॉलीवुड के सलमान युसूफ खान होंगे शामिल, देखें -Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

शहर की सांस्कृतिक संस्था नवीन कला केंद्र आगामी 22 दिसंबर को अपना ग्रांड फिनाले शो का आयोजन कर रहा है। यह शो सिदगोडा के बिरसा मुंडा टाउन हाल में आयोजित किए जाएंगे। इस शो मे भाग लेने बालीवुड के सलमान यूसुफ खान भाग लेंगे। इस बात की जानकारी संवाददाता सम्मेलन नवीन कला केन्द्र की निदेशक मोनिका घोष ने दी।

उन्होंने बताया कि नवीन कला केन्द्र दो लाख इनाम वाली नृत्य-संगीत और ड्राइग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। पिछले पांच महिने से चले आ रहे प्रतियोगिता में करीब 670 बच्चो ने भाग लिया। इसमें झारखंड के जमशेदपुर, बोकारो, रांची, धनबाद, के अलावे कोलकात्ता और राउलकेला के बच्चो ने भी भाग लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसमें डांस में करीब 530 बच्चो ने भाग लिया, जबकि गाना में 75 और ड्राइग में 135 बच्चो ने भाग लिया। इस दौरान जीते हुए बच्चे के लिए मुख्य प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 22 दिसंबर को शाम के 6 बजे सिदगोडा स्थित टाउनहाल मे होगा। जिसमें सभी बच्चे को अपने प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। इस दौरान जज की भूमिका में मुबई के मशहूर कारियोग्राफर सलमान यूसुफ खा भी मौजूद रहेंगे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें