फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

गुड़गांव स्थित एक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने दुर्घटना में मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए सकारात्मक पहल की।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से फोन पर बात कर मृतक परिवारों को राहत, उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का सराहनीय कार्य किया।
इसके साथ ही गुड़गांव के डीसी अजय कुमार ने जमशेदपुर के डीसी तथा सरायकेला-खरसावां के डीसी से समन्वय स्थापित किया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा एवं लेबर कमिश्नर अनिल शर्मा भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

कल भिवाड़ी के कपाड़ियावास क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें मिट्टी धंसने से जादूगोड़ा और ईचागढ़ क्षेत्र के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version