पक्ष की ओर से मौजूदा प्रधान खुशीपुर और बलवंत सिंह सेरों ने जमा किया नामांकन
मंगलवार को विपक्ष के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मानावाल दिखाएंगे ताकत, बिल्ला ने भी की तैयारी
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के चर्चित टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती गुरुद्वारा की प्रधानगी का चुनाव घोषित हो चुका है. सोमवार को प्रधान पद के लिए पक्ष की ओर से दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया. इनमें मौजूदा प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर और बलवंत सिंह सेरों शामिल है. शाम को दोनों उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ गुरुद्वारा के कार्यालय आये और अपना नामांकन पत्र टीम को सौंपा.

मंगलवार 31 मार्च को नामांकन करने का अंतिम दिन है. इस दिन विपक्ष के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मानावाल नामांकन करने की घोषणा कर चुके हैं. उनके साथ और कौन नामांकन करने वाले हैं, इस पर सबकी नजरें बनी हुई है. इधर,वर्तमान कमेटी की ओर से भी कुछ प्रबल उम्मीदवार अंतिम दिन नामांकन कर सकते हैं. इनमें पूर्व प्रधान और सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला भी रेस में हैं. कुल मिलाकर मंगलवार को नामांकन के दिन दोनों ओर से दमखम दिखाया जा सकता है.

वहीं, इसके बाद 8 अप्रैल को नामांकन पत्रों के साथ साथ धार्मिक स्क्रुटनी की जाएगी. अकाली दल को इसके लिए पत्र भेजा जा चुका है. 10 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है. अगर इस बीच एक से अधिक उम्मीदवार होंगे तो 14 अप्रैल को वैसाखी पर्व के बाद चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा और मतदान की घोषणा की जाएगी.
ये रहे मौजूद
दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान गुरचरण सिंह बिल्ला, मंजीत सिंह खालसा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, कुलवंत सिंह पहलवान, जसपाल सिंह कलेर, जसपाल सिंह कनियेके, कुलदीप सिंह ज्ञानी, नरेंद्र सिंह मत्तेवाल, दिलवाग सिंह आदि समर्थक मौजूद थे.



