Breaking News
Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : समारोह में जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित, उनके योगदान को किया गया याद

SHARE:

  • जमशेदजी टाटा की 186वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदजी टाटा की 186वीं जयंती के अवसर पर बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जमशेदजी टाटा ने स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने का सपना देखा था, और उनके प्रयासों से जमशेदपुर आज देश के प्रमुख और उन्नत शहरों में एक है. उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि जमशेदपुर न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध और आदर्श शहर के रूप में जाना जाता है.

इसे भी पढ़ें Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड में 68 लाख रुपये की लागत से बनेगा चेक डैम, मंत्री रामदास सोरेन ने किया शिलान्यास

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बिष्टुपुर में जमशेदजी टाटा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

इस अवसर पर समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने जमशेदजी टाटा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जमशेदजी टाटा का योगदान भारत के औद्योगिक विकास में अमूल्य है। उन्होंने कई कारखानों की स्थापना की, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। जमशेदपुर को एक सुंदर और समृद्ध शहर के रूप में विकसित किया, जहां विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ रहते हैं और काम करते हैं। उनका योगदान भारतीय समाज की विविधता और एकता को बढ़ावा देने वाला था।

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : लायंस क्लब ने दोमुहानी नदी घाट में चलाया स्वच्छता अभियान

सुधीर कुमार पप्पू ने जमशेदजी टाटा के योगदान को सराहा

वहीं, जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में 196वीं जयंती के मौके पर शहर के वकीलों ने जमशेदजी नसरवानजी टाटा को श्रद्धांजलि दी. बार एसोसिएशन के कई प्रमुख सदस्य और स्थानीय वकील इस आयोजन में शामिल हुए. पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन दास, तापस मित्रा, पीएन गोप और अन्य कई वरिष्ठ वकीलों ने जमशेदजी टाटा के योगदान को याद किया. इस अवसर पर सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि जमशेदजी टाटा ने भारतीय समाज को नई दिशा दी और उनका योगदान भारत के सशक्त बनने में महत्वपूर्ण था.

इसे भी पढ़ें Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड में 68 लाख रुपये की लागत से बनेगा चेक डैम, मंत्री रामदास सोरेन ने किया शिलान्यास

हिंद एकता सामाजिक संस्था ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की

इस जयंती के मौके पर हिंद एकता सामाजिक संस्था द्वारा भी शास्त्री नगर पीपलाधारी मंदिर में जमशेदजी टाटा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया और अन्य सदस्यों ने जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान आज भी हमारे दिलों में जीवित है. संस्था के सदस्यों ने जमशेदपुर को विकसित करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया और समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने का श्रेय भी उन्हें दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर