Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : निक्को पार्क में रही होली महोत्सव-2026 की धूम, ये रहा आकर्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर शहर में 28 फरवरी को आयोजित “होली महोत्सव 2026” रंगों, संगीत और उत्साह के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सिल्वर क्रिएशंस एंड तुषार इवेंट द्वारा साकची स्थित निक्को जुबिली पार्क के स्प्लैश जोन (वॉटर पार्क) में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और जमकर होली का आनंद उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से हुई। सर्वप्रथम डीएलसी अरविंद कुमार, समाजसेवी सुमित शर्मा, सुमित श्रीवास्तव, आयोजक तुषार दास गुप्ता एवं पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उसके बाद कार्यक्रम में रेन डांस, लाइव डीजे (डीजे पवन प्रतिक एवं डीजे मोनू), पंजाबी ढोल और नॉन-स्टॉप बॉलीवुड म्यूजिक ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। एंकर समिता राउत ने अपनी ऊर्जा और शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा। डांस और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि अरविंद कुमार, सुमित शर्मा, सुमित श्रीवास्तव, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, हिमांशु सिंह, चंचल भाटिया, आरव सागर, जगप्रीत सिंह एवं जगजीत सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

महोत्सव में ऑर्गेनिक रंगों की व्यवस्था,स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स, फ्री फूड एवं सॉफ्ट ड्रिंक्स, वीआईपी सेक्शन और सेल्फी बूथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बाहर से रंग लाने पर रोक और नशे के उपयोग पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रायोजकों और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के उत्साह और सहयोग से यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा। होली महोत्सव 2026 ने जमशेदपुर वासियों को यादगार और सुरक्षित उत्सव का अनुभव दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से तुषारदास गुप्ता,पंकज शर्मा,मनीषा भुइयां,सुमित मिश्रा आदि का सहयोग रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर