Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Horrific fire in a moving car in Jamshedpur : मरीन ड्राइव मार्ग पर चलती कार में जिंदा जला व्यक्ति, दृश्य देख लोगों के रोंगटे हुए खड़े, देखें – Video

SHARE:

सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली घटना, लोगों ने कार सवार को जिंदा जलते देखा, मृतक की हुई पहचान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कदमा से मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां एक चलती कार में आग लग लग गई. देखते ही देखते वह धू-धू कर जल उठी. बताया जा रहा है कि इस घटना में कार सवार एक युवक की भी जलकर मौत हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक आग भड़क उठी और चारों दरवाजे लॉक हो गए.

काफी प्रयास के बाद भी कार में सवार युवक बाहर निकल नहीं सका. स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया, लेकिन जब तक सहायता पहुंचती, युवक की जान जा चुकी थी.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Delhi Cm : ਦਿੱਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਰੇਖਾ ਗੁਪਤਾ ਸਦਰ ਬਾਜ਼ਾਰ ਬਾਰੇ ਆਪਣਾ ਸਟੈਂਡ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕਰਣ : ਫੇਸਟਾ

कार पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे शव की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

मामले की गहन जांच की जा रही है और युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य दस्तावेजों की मदद ली जा रही है. घटना के बाद से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है.

कार की पहचान सीएनजी के रूप में की गई है. वहीं मौके पर पहुंचे सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि मृतक की पहचान कदमा विजय हेरिटेज निवासी सुनील अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना के हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर