Election : जगसलाई में लगातार मिल रहे जनसमर्थन से अभिभूत हूं, सच की होगी जीत : डॉली मल्लिक

SHARE:

कम्युनिस्ट पार्टी ने दिया डॉली मल्लिक को समर्थन, एमई रोड में खुला चुनावी कार्यालय

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से झामुमो समर्थित जगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉली मल्लिक ने गुरुवार को रामटेकरी रोड, डीकोस्टा रोड, घोड़ा चौक, प्रदीप मिश्रा चौक सहित कई अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाया।

इससे पूर्व आज जुगसलाई के एम ई रोड में डॉली मल्लिक ने चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर झामुमो नेत्री कमलजीत गिल,नीता सरकार, द्रौपदी मुर्मू सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी का जिला कमिटी ने आज नगर परिषद के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉली मल्लिक को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉली मल्लिक को महिलाओं एवं बुजुर्गो विजयी होने का आशीर्वाद दिया। मौके पर डॉली मल्लिक ने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र की जनता से मिल रहेअपार समर्थन व प्यार से में अभिभूत हूं।

सच की होगी जीत

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता के लिए झूठ का सहारा लेकर लोगों सहानुभूति प्राप्त करना चाह रहे हैं. जबकि हकिकत उस क्षेत्र की जनता बखूबी जानती है। लोग खुल कर नहीं बोल रहे लेकिन दबी जुबान से कह रहे हैं कि उन्हें अपने गिरेबान में पहले झांक लेना चाहिए तब दूसरों पर आरोप लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच चर्चा है कि यदि उनका चरित्र साफ सुथरा होता तो पार्टी उनको ही टिकट देती लेकिन पार्टी ने काम करने वाले को ही अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जगसलाई की जनता समझदार है, उनका इतिहास जानती है। कोई डर से बोलना नहीं चाहता है।

मुझे विश्वास है की सच की जीत होगी। हम लोगों ने काम करके दिखाया तब ही लोग अपना समर्थन व प्यार दे रहे है। मेरा प्रयास जुगसलाई को शहर एक बेहतर ट्रेड हब बनाने की है यदि जगसलाई की जनता और व्यापारी वर्ग ने चाहा तो जगसलाई का विकास निश्चित है। उन्होंने लोगों से क्रम संख्या 3चूड़ियां छाप पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

आज के जनसम्पर्क अभियान के दौरान नीता सरकार,द्रौपदी मुर्मू, ममता, रिमा, विक्की सोनकर, दिनेश जायसवाल, अंकुश साहनी, बाबू और मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें