WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Illegal liquor worth lakhs seized in Hazaribagh : विष्णुगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 56 लाख का माल जब्त

SHARE:

दो अवैध मिनी शराब फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और मशीनें ज़ब्त

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के बड़े कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने रविवार तड़के ग्राम नरकी पिपरा टोला और चलनिया में भीषण छापेमारी की।

इस दौरान जंगल की आड़ में संचालित की जा रही दो अवैध मिनी शराब फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया, जहाँ से नामी अंग्रेजी ब्रांडों की करीब चार हजार बोतल नकली शराब, भारी मात्रा में स्प्रिट और शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला हानिकारक केमिकल ‘कॉस्टिक कैरेमल’ बरामद किया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

​थाना प्रभारी महथा ने बताया कि शातिर अपराधी नकली शराब तैयार कर उस पर झारखंड सरकार के फर्जी मोनोग्राम और नामी कंपनियों के लेबल लगाकर बाजार में ऊंचे दामों पर सप्लाई कर रहे थे। इस तस्करी के लिए ‘डाक पार्सल’ लिखे पिकअप वाहनों का उपयोग किया जा रहा था ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। छापेमारी के दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 18 नामजद और तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने मौके से शराब रिफिलिंग की ऑटोमेटिक मशीन, हजारों की संख्या में नकली ढक्कन और दो पिकअप वाहन भी जब्त किए हैं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इस अवैध सिंडिकेट के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर