Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की महत्वपूर्व बैठक, 28 को होगा आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

मारवाड़ी समाज की कावड़ यात्रा को लेकर काशीडीह में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का उद्देश्य आगामी 28 जुलाई को होने वाले कावड़ यात्रा के आयोजन के ऊपर चर्चा करना एवं सभी का सुझाव लेना था. इस बैठक में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति ने भाग लिया एवं सभी ने बहुत ही ऊर्जा के साथ सकारात्मक सुझाव दिए.

बैठक में सर्वप्रथम सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया 28 तारीख को होने वाली यह यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों का जीवंत प्रतीक है. यह वह परंपरा है, जिसे हम समाज के बंधुओं के साथ मिलकर पूरी श्रद्धा और सेवा भावना के साथ निभाएंगे. सावन का यह पावन महीना प्रत्येक सनातनी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है—यह ईश्वर भक्ति, आत्मशुद्धि और समाजसेवा का अवसर होता है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

मुकेश मित्तल ने कांवड़ यात्रा की रूपरेखा के बारे में भी विस्तृत चर्चा की. उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कोई भी बुजुर्ग, महिला या बच्चा किसी भी असुविधा का शिकार न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी. चर्चा में यह भी तय किया गया कि मार्ग में पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारु यातायात जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज एकजुट होकर कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अलग अलग टीम बनायीं जाएगी ताकि यात्रा सुचारू रूप से और बिना किसी अवरोध के पूर्ण की जाए.

अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि आयोजन 1000 कांवड़ियों के लिए किया जा रहा है. कार्यक्रम की सफलता के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा, जो कि कांवड़ का वितरण करेगा. एक दल का कार्य होगा रास्ते का प्रबंधन करना एवं कांवड़ियों को सुरक्षा पूर्वक काशीडीह स्थित श्री श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर तक सुगमता पूर्वक पहुँचाना. अंत में जलार्पण के उपरांत एक दल आरती एवं प्रसाद वितरण करेगा. सभी के द्वारा कार्यक्रम के रूप रेखा पर सहमति जताई गयी एवं सदस्यगणों ने हर्षतापूर्वक अपना सहयोग देने के प्रति उत्साह दिखाया. डीडीएम मंडली के सुरेश हार्थनाथका ने भी अपने विचार व्यक्त किये और अपनी मंडली का पूरा सहयोग कावड़ यात्रा में देने का आश्वाशन दिया.

बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां भी साझा कीं और संकल्प लिया कि यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से सफल होगी, बल्कि समाज की एकता और सहयोग की मिसाल भी बनेगी. यह आयोजन समाज में पारस्परिक सहयोग, आस्था और सेवा की भावना को और अधिक दृढ़ करने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा.

अंत में धन्यवाद् ज्ञापन कोषाध्यक्ष विजय कुमार गोयल ने दिया और सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया. बैठक में झारखंड प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बिमल अग्रवाल एवं भोला चौधरी, जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, मनोज चेतानी, अंकुश जवानपुरिया, लक्ष्मीनारायण बंसल पप्पू, CA सिद्धार्थ खंडेलवाल, CA विनीत मित्तल, सुशील अग्रवाल, एन. के. अग्रवाल, संगीता शर्मा, ममता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, गंगा खेमका, स्वाति अग्रवाल, राखी शर्मा, राजेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, लाला जोशी, प्रकाश चौधरी, संतोष कुमार अग्रवाल, मनोज खेमका, पवन अग्रवाल पप्पी, दीपू डंगबाजिया, संतोष अग्रवाल, संजय भोलका, कैलाश केवलका, प्रमोद कुमार अग्रवाल, अमित कुमार चौधरी, मुरारी अग्रवाल, अंकित मोदी, कपिल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बिनोद खंडेलवाल, श्याम गोयल, पवन अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, राहुल कुमार, संजय शर्मा आदि ऊर्जावान युवा सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कराई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर