Jamshedpur : मानगो आजादबस्ती में एनसीपी युवा नेता ने नुक्कड़ सभा कर एससी-ओबीसी जाति वालों को किया जागरूक, सरकार से ये की मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

एनसीपी पार्टी द्वारा मानगो आज़ाद बस्ती में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय उपस्थित थे. नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ पवन पांडेय ने कहा कि जहां एक ओर राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है कि एससी और ओबीसी वर्ग जिनकी संख्या पूरे देश में सबसे ज्यादा है, लेकिन आरक्षण का लाभ उन्हें संख्या के अनुपात में मिल नहीं रही है. इसलिए तकरीबन सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा एससी और खासकर ओबीसी जाति के आरक्षण सीमा को बढ़ाने कि मांग की जा रही है, ताकि ओबीसी जाति के लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और आवास राजनीतिक सभी क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ देकर उन्हें मुख्य धारा में जल्द से जल्द लाया जा सके.

लेकिन हमारा लक्ष्य यह है कि अगर आरक्षण कि तय सीमा को बढ़ाकर 100% भी कर दिया जायेगा फिर इसका उन लोगों को लाभ नहीं मिल पायेगा, जिनके पास उनके जाति का प्रमाण पत्र ही नहीं होगा. क्योंकि बिना प्रमाण-पत्र के वो सभी लोग उस जाति के होने के बावजूद भी उनको इसका लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि बिना जाती प्रमाण-पत्र के सभी लोगों कि गिनती सामान्य श्रेणी में होगी. इसलिए सबसे पहले इन लोगो का प्रमाण पत्र जारी किया जाए, क्योंकि झारखंड में ही एससी और ओबीसी वर्ग कि बिना प्रमाण-पत्र के लोगो कि संख्या लगभग 38% है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसलिए वर्षों से बिना प्रमाण-पत्र होने के कारण अपने जाती में जन्म लेने के बावजूद भी उनको आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है और संविधान द्वारा प्रदत्त सुविधाओं से वे सभी लोग वंचित हैं. इसलिए सरकार से यह मांग है कि अविलंब सर्वे कराया जाए एवं वंचित लोगों कि सूची बनाकर वैसे 38% लोगों को प्रमाण-पत्र जारी कर उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार दिलाया जाए. कार्यक्रम में अनवर हुसैन, मोहम्मद रिजवान, तेजपाल सिंह टोनी, रिजवान, अहमद, फ़ैज़ मुख्य रूप से उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर