Jamshedpur : सोनारी रुपनगर में युवक ने घर में फांसी लगाई, बड़े भाई ने पहले देखा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के रूपनगर में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय समीर महाली ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली. जिस समय घटना हुई उस वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था. छोटे भाई सन्नी के घर पहुंचने पर उसने बड़े भाई को फंदे से लटका पाया. इसके बाद उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि समीर महाली पूर्व में वाशिंग सेंटर में काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम नहीं रहने की वजह से घर पर ही रह रहा था. उसके भाई सन्नी महाली ने बताया कि सुबह-सुबह उसके माता-पिता रोज की तरह काम पर गए हुए थे. वह भी पास ही अपने दादी के घर पर टीवी देखने गया था. लगभग 8.30 बजे घर लौटा तो काफी खटखटाने पर भी उसके भाई ने दवाजा नहीं खोला. उसने खिड़की से झांक कर देखा तो भाई मफलर के सहारे छत की पाइप में लटका हुआ है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उसने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और घर में दाखिल हुआ. सभी समीर को आनन-फानन में फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें