Jamshedpur : टिनप्लेट में पेड़ के नीचे दबकर मृत स्व. राजेंद्र सिंह के परिवार को मिलेगा मुआवजा, शैलेन्द्र सिंह अंचलाधिकारी से मिले

SHARE:

सीओ ने कहा सरकारी नियमों के अनुसार विधवा पेंशन विकलांग पेंशन के फार्म जमा करवाएं उन्हें पेंशन मिलेगी

जमशेदपुर :
जुगसलाई रेट पियर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जमशेदपुर के अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव के कार्यालय में जाकर उनसे मिला. इस दौरान गत दिनों गोलमुरी क्षेत्र में पेड़ के नीचे दबकर मरने वाले स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकारी नियमों के तहत उन्हें 400000 मुआवजा देने की अनुरोध किया. उन्हें परिवार की आर्थिक हालत से भी वाकिफ करवाया गया.

अंचलाधिकारी ने स्वर्गीय राजेंद्र सिंह परिवार के साथ सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि राजेंद्र सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ उनकी पत्नी से आवेदन दिलवा दें और कहा कि प्रारंभिक चरण में मैं अपने स्तर से तत्काल ₹20000 दे दूंगा. परंतु बाकी ₹380000 जांच की सारी औपचारिकताएं पूरी कर जिला कार्यालय से मुआवजा प्रदान किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल ने उनसे यह भी अनुरोध किया की बहुत सी विधवा 60 वर्ष की उम्र पार कर चुकी है. दिव्यांग महिला, पुरुष द्वारा पेंशन फार्म जमा किए जाते हैं, परंतु बाद में उन फार्मो का पता ही नहीं लगता है. इस विषय पर उन्होंने कहा कि वैसे लोगों का फार्म भर कर एक साथ जमा करवा दें. उनकी तत्काल जांच कर उनकी पेंशन दिलवाने का कार्य जल्द कर दिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा अजय कुमार पांडे, रामा शंकर शर्मा, रविंदर सिंह, रणजीत सिंह, बंटी सिंह, पिंटू सिंह, अशोक मित्तल, शिवकुमार, अमृतपाल सिंह आदि कई लोग शामिल थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें