Jamshedpur : परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर के सभागार में वार्षिक सह पंचांग कैलेंडर 2026 का लोकार्पण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर के सभागार में वार्षिक सह पंचांग कैलेंडर 2026 का लोकार्पण विधायक पश्चिम विधानसभा सरयू राय के द्वारा किया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में इंटक के राकेशेश्वर पांडे, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, जमशेदपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर उमेश खान, मुखर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अमरप्रीत सिंह काले, शिव शंकर सिंह, परविंदर सिंह, संपादक बृजभूषण सिंह, पत्रकार राघवेंद्र शर्मा, अंजनी पांडे, अशोक चौधरी, विवेक ठाकुर, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, मिथिला संस्कृति परिषद के पूर्व अध्यक्ष ललन चौधरी, बोकारो से परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के उपाध्यक्ष दिगंबर झा, कानन देवी, धर्मेंद्र सोनकर, पंडित कपिल देव मिश्रा, अरुणा झा, अमलेश झा, सुररंजन राय आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम की शुरुआत परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन करते हुए गुरु वंदना से प्रारंभ हुई. तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत साल एवं पाग से किया गया. कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्रा के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया संचालक सरोज कुमार झा एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव चंद्रशेखर झा के द्वारा किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कैलेंडर विमोचन के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य समाज के लोगों में से पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्र, पूर्व उपाध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, पूर्व सचिव दिगंबर झा, वर्तमान कमेटी के सदाशिव झा, कुमुद खान, चंदन झा, रमन चौधरी, विपिन मिश्रा, अशोक मिश्रा, निर्मल खान, प्रमोद मिश्र, संजय नारायण खान, मिथिलेश झा एवं अक्षय, प्रदीप झा आदि मौजूद रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें