Jamshedpur : तुलसी भवन में कविता साहित्य वार्षिकी का लोकार्पण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष सभागार में कवियत्री रीना सिन्हा की कविताओं पर केंद्रित, मुकेश रंजन द्वारा संपादित वार्षिक पत्रिका “कविता साहित्य वार्षिकी” का लोकार्पण संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे मुजफ्फरपुर बिहार से आए जाने माने राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रचनाकार डॉ संजय पंकज, इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे तुलसी भवन के न्यासी मुरलीधर केडिया, करीम सिटी कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ संध्या सिन्हा, जानी मानी रंगकर्मी अनीता सिंह और मुंबई से आए हिंदी फिल्मों के गीतकार विश्वदीप जीस्ट थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंचासीन अतिथि के रूप में बोलते हुए मुजफ्फरपुर बिहार से आए राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रचनाकार डॉ संजय पंकज ने कविता पत्रिका के संपादक मुकेश रंजन की रचनाधर्मिता की जमकर तारीफ की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ संध्या सिन्हा ने साहित्य के प्रति मुकेश रंजन के जुनून की जमकर सराहना की। वहीं वरिष्ठ रंगकर्मी अनीता सिंह ने मुकेश रंजन की आर्थिक परेशानियों के बीच भी साहित्य के प्रति लगनशीलता की सराहना की। तुलसी भवन के न्यासी मुरलीधर केडिया ने मुकेश रंजन की अदभुत जिजीविषा का जिक्र किया।

कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में कवयित्री रीना सिन्हा सलोनी ने खुद पर केंद्रित अंक निकालने के लिए मुकेश रंजन को धन्यवाद दिया। संपादक के रूप में अपने संबोधन में मुकेश रंजन ने आगे भी कविता पत्रिका अनवरत रूप से निकालने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजीत तिवारी ने कविता पत्रिका के संपादक मुकेश रंजन को तुलसी भवन संस्थान की और से हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन सूरज सिंह राजपूत ने और धन्यवाद ज्ञापन हरिकृष्ण चावला ने किया। इस कार्यक्रम में शताधिक से अधिक साहित्यकारों की उपस्थिति रही।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें