WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

15 August : धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

SHARE:

डीसी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक उप विकास आयुक्त, रूरल सह सिटी एसपी, एडीसी समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता से मनाया जाएगा। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा – निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, रूरल सह सिटी एसपी ऋषभ गर्ग, एडीसी योगेन्द्र प्रसाद समेत अन्य वरीय एवं विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : उपायुक्त एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के निर्माण में प्रगति एवं नामांकन के संबंध में समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा जिला स्तरीय समारोह, टाउन हॉल सिदगोड़ा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर बैठक में विमर्श किया गया एवं संबधित पदाधिकारियों को आयोजन से संबंधी जिम्मेदारी दी गई। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह गौपाल मैदान में आयोजित होगा, पूर्वा. 09:05 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा । वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सिदगोड़ा टाउन हॉल में किया गया है जिसमें विभिन्न निजी व सरकारी स्कूल तथा कॉलेज के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे । स्वतंत्रता दिवस के दिन दोपहर में फुटबॉल फ्रेंडली मैच का भी आयोजन किया जाएगा।

अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/ नगर निकाय पदाधिकारी को स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर उनके घर जाकर सम्मानित करने का निदेश दिया गया। वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण का निदेश संबंधित नगर निकाय पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया । स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पेंटिग/ ड्रॉइंग आदि कंप्टिशन कराये जाएंगे, प्रभात फेरी निकाली जाएगी । गोपाल मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल की तैयारी एवं इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी विशेष पदाधिकारी-जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को देते हुए एनडीसी एवं जुस्को के प्रतिनिधि के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही गई। जुस्को प्रबंधन को मैदान की साफ-सफाई एवं रख रखाव तथा डीएसपी ट्रैफिक को सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल में अग्निशामक वाहन तथा एंबुलेंस की तैनाती रहेगी ।

10 अगस्त से शुरू होगा परेड का पूर्वाभ्यास

परेड में 8 टुकड़ियां शामिल होंगी जिनमें आर.ए.एफ, डी.ए.पी(महिला/पुरुष), जैप-6, होमगार्ड, एनसीसी (महिला/पुरूष ), स्कॉउट एंड गाइड को शामिल किया जाएगा। रिहर्सल कार्यक्रम चार दिनों का होगा जिसमें 10, 11, 12 को अभ्यास के पश्चात 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा निजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर