WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा स्टील में सीएसएस के जिम्मे आई कैंटीनों में न समय पर नाश्ता मिला न खाना

SHARE:

एलडी वन, टू, और थ्री कास्टर, डब्ल्यूआरएम, आरएमबीबी, लोंग टोंग यार्ड समेत कई जगहों पर अफरातफरी रही

टाटा स्टील का भी आया बयान, अंदर पढ़ें

फतेह लाइव रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

टाटा स्टील में 15 अक्टूबर से कैंटीन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उससेे पहले जगहों पर शौर्या इन द्वारा कैंटीन चलाई जा रही थी। अब कारखाना में आधा हिस्सा शौर्या इन के जिम्मे छोड़ा गया है तो आधे की जिम्मेदारी सीएसएस ( कैटेलिस्ट सर्विस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड) को मिली है। नई व्यवस्था के दूसरे दिन उन कैंटीनों में तनिक अफरातफ़री रही जिनकी जवाबदेही सीएसएस को मिली है। एलडी वन, एलडी टू, एलडी थ्री कास्टर, डब्ल्यूआरएम, आरएमबीबी, लोंग टोंग यार्ड समेत कई जगहों में दूसरे दिन भी सबको न समय पर नाश्ता मिल सका और न खाना। ठेका मजदूर ज्यादा परेशान रहे। टाटा स्टील में कैंटीन मैनेजमेंट संभाल रहे बड़े से छोटे अधिकारी भी हलकान रहे।

टाटा स्टील प्रबंधन के निर्देश पर 15 कैंटीनों और 104 ट्रॉली पॉइंट्स के संचालन की जिम्मेदारी दो एजेंसियों शौर्या इन और सीएसएस के बीच बाँटी गई है। नई व्यवस्था लागू होने के पहले ही दिन सीएसएस के जिम्मे वाली कई कैंटीनों में भोजन उपलब्धता को लेकर शिकायतें सामने आईं। कई कैंटीनों में सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन समय पर उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें सामने आईं। कर्मचारियों की शिकायत है कि ऑनलाइन नाश्ता, भोजन और अंडा के लिए भुगतान करने के बावजूद उन्हें निर्धारित समय पर सामग्री नहीं मिली। इसके कारण कई कर्मचारियों को भोजन के बिना ड्यूटी करनी पड़ी। तय मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने को लेकर भी शिकायतें हैं। नई व्यवस्था लागू करने के दौरान उचित योजना, समन्वय और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। टाटा वर्कर्स यूनियन के

प्रतिनिधियों की ओर से मांग की जा रही है कि प्रबंधन तत्काल संज्ञान ले। शिकायतों की जाँच कराए। कैंटीन संचालन में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करे।

टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते की देरी से लगी कतारें, अब स्थिति सामान्य

नई कार्यादेश व्यवस्था के पहले दिन कुछ स्थानों पर प्रभावित हुई सेवा, प्रबंधन और यूनियन मिलकर व्यवस्था सुचारू करने में जुटे

टाटा स्टील के जमशेदपुर वर्क्स में कैंटीन संचालन के लिए 15 अक्टूबर 2026 से नए कार्यादेश लागू किए गए। नई व्यवस्था के पहले दिन कुछ स्थानों पर नाश्ता परोसने में देरी हुई, जिसके कारण कर्मचारियों को कतारों में इंतजार करना पड़ा। टाटा स्टील ने शुक्रवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी।

कंपनी के अनुसार, शुरुआती व्यवधान को दूर करने के लिए आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और सभी स्थानों पर लॉजिस्टिक्स को सुव्यवस्थित करने के कदम उठाए गए, ताकि कर्मचारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

टाटा स्टील ने बताया कि यूनियन ने भी व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग दिया है। प्रबंधन और यूनियन मिलकर कैंटीन संचालन को स्थिर करने तथा समय पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं।

कंपनी के मुताबिक, शुक्रवार को स्थिति सामान्य हो गई है। आने वाले दिनों में कैंटीन सेवाओं को सुचारू और नियमित बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। टाटा स्टील ने दोहराया कि कर्मचारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उसकी प्रतिबद्धता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर