WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दुर्गोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है : काले

SHARE:

जमशेदपुर में दुर्गोत्सव की धूम, विभिन्न पूजा पंडालों में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भाजपा नेता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों एवं भव्य पंडाल उद्घाटन समारोहों में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें दुर्गोत्सव की शुभकामनाएँ दीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस दौरान अमरप्रीत सिंह काले बागबेड़ा स्थित बड़ौदा घाट, रिवर व्यू कॉलोनी में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, सी० पी० टोला (शिवनगर) में श्री श्री शिव शितला माता दुर्गा पूजा समिति, सिदगोड़ा स्थित फूड प्लाजा मिथिलांचल सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, एग्रीको ट्रैफिक सिग्नल के समीप स्थित श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी, बागुनहातु फुटबॉल ग्राउंड में श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा एवं काली पूजा समिति तथा बागुनहातु आउटर रोड में श्री श्री शारदीया दुर्गोत्सव समिति के पूजा आयोजनों में भी सम्मिलित हुए। वहीं भुईयाँडीह के नंदनगर, कान्हू भट्ठा स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति के भव्य पंडाल उद्घाटन समारोह में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों और सामूहिक सहभागिता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में पिरोते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं सकारात्मक ऊर्जा का निरंतर संचार होता रहे। काले ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं को भव्य, सुव्यवस्थित और भक्तिमय आयोजनों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर