WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शिक्षा के प्रकाश से समाज निर्माण को मिलेगी नई दिशा

SHARE:

शिक्षक दिवस पर पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं होंगी सम्मानित, जनहित संरक्षण ट्रस्ट की बैठक में अहम निर्णय

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में जनहित संरक्षण ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा भविष्य में समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के हित में किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि शिक्षा समाज में बदलाव और विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है. शिक्षा का प्रकाश ही समाज को जागरूक, सशक्त और प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसी सोच के साथ ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.

बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं समाज निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा. ट्रस्ट का मानना है कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से समाज के भविष्य को दिशा देते हैं. शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना समाज के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सम्मान है.

बैठक में अध्यक्ष रंजीत राम, उपाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, सचिव संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पीपी भगत, सदस्य नलिनी सिन्हा एवं सदस्य निधि कुमारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर