फतेह लाइव,  रिपोर्टर.

झारखंड विकलांग संस्था के संस्थापक महासचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव (46) का बुधवार को तबीयत खराब होने के कारण आकस्मिक निधन हो गया. दीपक के छोटे भाई विकास श्रीवास्तव प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के महासचिव के बड़े भाई थे. दीपक मूल रूप से बकसर के सोंधिला गांव के रहने वाले थे. वर्तमान में वह प्रकाश नगर, घोड़ाबांधा में रहते थे. दीपक के पार्थिव शरीर को टाटा मोटर्स अस्पताल, टेल्को के शीतगृह में रख दिया गया है. गुरुवार को भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जायेगा.

बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे विद्या भारती चिन्माया विद्यालय में अपने बेटे का एडमिशन कराने के बाद घर लौटने के दौरान गन्ने का जूस पीकर घर पहुंचे. जहां उन्होंने घर पर ही उल्टी की. थोड़ी देर बाद तबीयत ठीक होने पर वह अपने काम पर जाने लगे. लेकिन घर से थोड़ी दूर जाने के बाद अचानक से बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें फौरन इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल, टेल्को में लाया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया. जहां इलाज के दौरान ही दोपहर करीब 4.30 चार बजे उनका निधन हो गया. दीपक के पिता टीआरएफ के रिटायर्ड पदाधिकारी है. वह अपने पीछे अपने माता- पिता, पत्नी, दो बेटे समेत पूरा परिवार छोड़ कर चले गये.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version