फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

विश्व रक्तदाता दिवस पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा सदर अस्पताल के सहयोग से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर कुल 31 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान दिया।

कमांडेंट राजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है और हर व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए। उन्होंने नियमित रक्तदान और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी कौशल साधन गिरि, उप कमांडेंट वच्चानदेव कुमार और चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋतुराज खाख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सदर अस्पताल के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version