Jamshedpur Xlri : ‘असेंबल वालहल्ला’ में बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को झुमाया, कहा- जमशेदपुर के युवा वर्ग की ऊर्जा आकर्षक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में आयोजित असेंबल वालहल्ला प्रोग्राम में बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशाल-शेखर ने अपने ब्लॉकबस्टर गानों ‘तुम ही हो बंधु’ (कॉकटेल), ‘बेबी को बेस पसंद है’ (सुल्तान), और ‘बिनी तेरे’ (आई हेट लव स्टोरीज) की प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब झुमाया। इस कार्यक्रम में न केवल एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों ने बल्कि जमशेदपुर के नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। करीब 5,000 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

विशाल-शेखर की परफॉर्मेंस के अलावा, कार्यक्रम में अन्य गतिविधियों जैसे फैशन शो, नृत्य प्रदर्शन और थीम आधारित कला प्रदर्शनियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और संगठन कौशल का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपने परफॉर्मेंस के दौरान विशाल ने कहा, “यहां के युवाओं की ऊर्जा देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है।

एक्सएलआरआई जैसे संस्थान न केवल शैक्षणिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश को समृद्ध बना रहे हैं।” शेखर ने भी दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “जमशेदपुर का जोश और स्वागत अविस्मरणीय है।”

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें