Jamshedpur Accident : साकची में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, लोगों ने चालक को पकड़ा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीमाटी रोड स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं, घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए कालीमाटी रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें