फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग को भगाने के मामले में पुलिस ने जुगसलाई मिल्लतनगर निवासी मो. कैसर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नाबालिग की मां के बयान पर बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत में बताया गया था कि आरोपी मो कैसर ने उनकी बेटी को शनिवार दोपहर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है वहीं नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



