Jamshedpur : टाटा रांची हाईवे में चांडिल के समीप मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी आफताब अहमद सिद्दीकी सड़क हादसे में हुए घायल, चार बार पलटी कार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे चांडिल के समीप मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी एवं कांग्रेस नेता आफताब अहमद सिद्दीकी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्दकी अपने निजी कार्य से रांची अपने ब्रेजा कर से जा रहे थे. इसी बीच सड़क पर पशु आ जाने से उससे टकराकर उनकी कार चार बार पलट कर 200 मीटर दूर जा गिरी.

इसके बाद उनके कार के पीछे चल रहे अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय वासियो के सहयोग से कार में फंसे सिद्दीकी को बाहर निकाला और उन्हें गंभीर हालत में TMH लेकर पहुंचे. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. अब सवाल उठता है कि हाइवे ऑथरिटी के अनदेखी के वजह से कई लोग हादसे का शिकार हो रहे है, जिस पर रोक नही लग पा रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें