फतेह लाइव, रिपोर्टर.

28 जुलाई को जमशेदपुर से सुल्तानगंज रवाना हुई 1100 लोगों का निःशुल्क कांवर यात्रा का जत्था जरमुंडी स्थित फौजेदारी बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण कर सकुशल वापस जमशेदपुर के लिए प्रस्थान किया। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित 1100 लोगों की आठ दिन चलने वाली कांवर यात्रा के संदर्भ में संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया की शुक्रवार को देवघर पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ में सभी लोगों ने जल अर्पण किया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में पूर्व अध्यक्ष स्व. माइकलजॉन को पुण्यतिथि पर किया याद, अंदर पढ़ें उनसे जुड़ी जरुरी बातें

उसके बाद मारवाड़ी कावड़ संघ के धर्मशाला में आराम कर सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके बाद रात्रि के समय सभी लोग बाबा बासुकीनाथ धाम प्रस्थान किया। शनिवार के दिन सभी कांवरिया बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण कर सभी लोगों ने सामूहिक रूप से बाबा बासुकीनाथ की आरती कर अपनी अरजी लगाकर जमशेदपुर के लिए प्रस्थान किया।

विकास सिंह ने बताया आठ दिन तक चलने वाले से यात्रा में शामिल सभी कांवरियों का भरपूर सहयोग इस यात्रा को मिला। भागलपुर, और बांका के डी.एम ने अपने जिले में यात्रा को भरपुर सहयोग किया। सारे ठहराव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर कांवरियों के थकान दूर करने के साथ साथ कांवरिया पथ में चल रहे लाखों कांवरियों को शिव भजन में झुमवाने का कार्य किया।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version