Jamshedpur : पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी की जयन्ती समारोह में शामिल हुए आनन्द बिहारी दुबे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गांधी की जयंती समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में किया गया. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सर्वप्रथम इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने महान नेता के पदचिन्हों पर चल कर ही देश सेवा को सार्थक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : समारोह पूर्वक मनी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में बाल सेना का निर्माण कर अपनी भूमिका निभाई तथा विश्व में मजबूत भारत का नाम रौशन किया. पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगाला देश का निर्माण कराया. इन्होंने राष्ट्र हित में बैंक, चीनी मिल एवं कोयला को राष्ट्रीय करण कर भारतवासियों के भविष्य को सुरक्षित किया. इन्हीं कारणों से इन्दिरा गाँधी जी को आयरन लेडी की संज्ञा दिया गई. आज भारत में इन्दिरा गांधी जी के विचारों को मजबूती प्रदान कर भाईचारा, सर्वधर्म सम्भव को आगे रखकर भारत के सर्वांगीण विकास करने पर कार्य करने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, सामंता कुमार, अरूण कुमार सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा, अजय शर्मा, अतुल गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, अनन्त लाल, रंजीत सिंह, मो नौशाद, कुमार गौरव, निखिल तिवारी, सन्नी सिंह, संजय सिंह आजाद शामिल हुए.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें