फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर परविंदर सिंह को नियुक्त किया। जिनका पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में निवर्तमान अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में स्वागत सह पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप कुमार बलमुचू सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए।

स्वागत सह कार्यभार ग्रहण समारोह का प्रबंधन कार्य एवं संचालन संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।
निवर्तमान अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह का प्रोटोकॉल स्वागत अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर किया तथा पदभार ग्रहण रजिस्टर में हस्ताक्षर कर जिलाध्यक्ष के पद पर नव नियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह को पदभार सौंपा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पूर्व पदाधिकारियों के प्रति भरपूर सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिला कार्यालय के जीर्णोद्धार में सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। संगठन सृजन अभियान, धरना-प्रदर्शन, रैली, सभा, नुक्कड सभा को सफल बनाने में योगदान प्रदान करने के लिए भी आभार व्यक्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि संगठन में ईमानदारी से मेहनत कर शहर से लेकर सुदूर गाँव तक पंचायत एवं बुथ स्तर पर नये लोगों को जोडनें की आवश्यकता है। संगठन को मजबूत बना कर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी के संविधान बचाओ अभियान, ‘हमारे वोटों की चोरी रोकें’ हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की जरूरत है। सभी लोग इस कार्य में जोर-शोर से लगें। नव नियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह को हमारे तरफ से शुभ कामना है और पूरा सहयोग दिया जाएगा।

वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष में रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, बिजय खान, प्रदेश महासचिव में अजय सिंह,ने अपने संबोधन में कहा कि परविंदर सिंह एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और झारखंड प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारी के रुप में ईमानदारी से सेवा दिये है। ये सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।

समारोह को संबोधित करते हुए नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लिया जाएगा, सभी सक्रिय नेताओं को दायित्व से जोड़ा जाएगा, प्रखण्ड अध्यक्षों को बहुत मजबूत किया जाएगा, मण्डल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों को संगठन के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी प्रखण्ड एवं मण्डल कांग्रेस के द्वारा वोट चोर गद्दी छोड हस्ताक्षर अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।

पदभार ग्रहण समारोह में नव-नियुक्त अध्यक्ष को आशिर्वाद देने के लिए संजीव श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन खान, राजकिशोर यादव, शशि कुमार सिन्हा, देविका सिंह, नूरजहां खान वारसी ने परविंदर सिंह को जुझारू कार्यकर्ता कहा, इनसे संगठन मजबूत होगा, हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे। सभी नेताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के कार्यो एवं सक्रियता का प्रशंसा किया।

स्वागत एवं शुभकामना देने वालों में अवधेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अमित श्रीवास्तव, राजीव मिश्र, डाॅ परितोष सिंह, शिबु सिंह, चिन्ना राव, विश्वजीत जेना, मो. आविद, संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल हुए।