Jamshedpur : …और सरयू राय ने नाले के गंदे पानी की दिशा बदलवा दी, चाणक्यपुरी घाट के छठ व्रतियों को मिली राहत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में मानगो के चाण्क्यपुरी छठ घाट पर बड़े नाला का पानी घाट की तरफ़ जा रहा था। इससे घाट के सामने का पानी गंदा हो गया था। छठ व्रती परेशान थे कि घाट के सामने निर्मल जल नहीं होने से उनके व्रत में विघ्न पड़ेगा। रविवार की शाम इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र के विधायक सरयू राय वहां गए। उन्होंने स्थल निरीक्षण किया।

रविवार की रात जेसीबी का इंतज़ाम उन्होंने नाला के गंदे पानी के प्रवाह की धारा विपरीत दिशा में करा दिया। सोमवार की सुबह तक चाण्क्यपुरी छठ घाट के सामने स्वर्णरेखा नदी का पानी साफ हो गया। छठ व्रतियों के परिवारजनों तथा इलाक़े के लोगों ने इसके लिए विधायक सरयू राय का आभार प्रदर्शन किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विधायक सरयू राय ने कहा कि भगवान सूर्य और छठ मैया की कृपा से गंदे नाला के जलप्रवाह की दिशा को बदलने का कठिन काम इतने कम समय में पूरा हो गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें