Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नो-एंट्री खुलते ही मानगो में लगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में नो-एंट्री खुलने के बाद भारी वाहनों का दबाव बढ़ते ही शनिवार को मानगो और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मानगो बड़े पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते मानगो से जुड़ी कई प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारी वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण डिमना रोड से मानगो चौक, गांधी मैदान से मानगो चौक, ओल्ड पुरुलिया रोड से मानगो चौक और मानगो पुल पर वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी हो गई। कई स्थानों पर वाहन चालक काफी देर तक एक ही जगह फंसे रहे। सड़क पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जाम का दायरा भी फैलता चला गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मानगो बड़े पुल पर सबसे अधिक परेशानी

नो-एंट्री खुलने के बाद बड़ी संख्या में भारी वाहनों के सड़क पर उतरने से मानगो बड़े पुल पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया। पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके कारण पुल से होकर गुजरने वाले छोटे वाहनों को भी आगे बढ़ने में काफी समय लगा।

डिमना रोड और ओल्ड पुरुलिया रोड की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव भी मानगो चौक पर बढ़ गया। गांधी मैदान की ओर से आने वाले वाहनों के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। जाम के चलते कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से काफी अधिक समय लगा।

जाम में फंसी एंबुलेंस

सबसे चिंताजनक स्थिति उस समय देखने को मिली, जब मरीजों को अस्पताल लेकर जा रही कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस के रास्ते में फंसने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के आवागमन और यातायात दबाव को देखते हुए मानगो क्षेत्र में बेहतर यातायात प्रबंधन की जरूरत है। खासकर अस्पताल जाने वाले मार्गों पर एंबुलेंस के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

नो-एंट्री खुलने के बाद अचानक बढ़े भारी वाहनों के दबाव ने एक बार फिर मानगो की यातायात व्यवस्था की चुनौती को सामने ला दिया। लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन और भारी वाहनों के सुचारु परिचालन की व्यवस्था करने की मांग की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर