फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के डीपासाई हरिजन बस्ती में डायन होने का आरोप लगाकर महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है. यह घटना बुधवार शाम की है.बीच बचाव करने पर महिला के पति के ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया. दोनों पति-पत्नी घायल अवस्था में आजाद नगर थाना पहुंचे जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पुलिसने एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया.

डीपासाई के रहने वाले सोनू कालिंदी ने बताया कि वह चांडिल गया था। चांडिल से लौटा तो नदी में नहाने गया। वहां से आया और घर में था। तभी उसका बड़ा भाई रवि कालिंदी अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ आया और उसकी पत्नी अनुका कालिंदी पर आरोप लगाया कि वह डायन है और ओझा गुनी का काम कर रही है।

इसी को लेकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मार कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पर सोनू कालिंदी को भी घायल कर दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। आजाद नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version