WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में नाबालिग से घर में घुसकर छेड़खानी करने वाला आरोपी भेजा गया सलाखों के पीछे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में प्रधानटोला की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर ओमंग को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सागर ओमंग बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग, पोस्तो नगर का निवासी है.

घटना के संबंध में नाबालिग के पिता के बयान पर सागर समेत उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों मां, पिता और बहन को आरोपी बनाया गया है. जानकारी के अनुसार, घटना 29 जुलाई की दोपहर करीब 1:50 बजे की है. उस समय नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी. तभी सागर अपने परिवार के साथ अचानक घर में घुस गया. आरोप है कि पहले लड़की के साथ छेड़खानी की गई और फिर घर में रखे जेवर और नगद रुपये लेकर सभी भाग निकले.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हालांकि घटना घटने के बाद मामला तुरंत दर्ज नहीं हो सका. पीड़ित परिवार ने 22 अगस्त को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही बागबेड़ा पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की. जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर ओमंग को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को उसे जेल भेज दिया.

वहीं, अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण केस को प्राथमिकता दी जा रही है. बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर