फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सिखों के गुरुपर्व पर निकलनेवाले नगर कीर्तन में गतका के हैरतंअगेज खेल दिखाकर शोभा बढ़ाने वाले बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा ग्रुप टोली में और अधिक जोशीले और अचंभित करने वाले गतका खेल प्रस्तुत करेंगे। इस निर्णय पर मंगलवार को आयोजित बैठक सह वनभोज कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने जयकारे के साथ हामी भरी।

गतका ग्रुप के संचालक और मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया की बंदा सिंह बहादुर गतका ग्रुप की पूरी टीम में ग्रुप की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए गए। बंदा सिंह बहादुर गतका ग्रुप के 85 सदस्यों और बच्चों ने बुरुडीह डैम पिकनिक स्थल में बैठक की उपरांत वनभोज और फन गेम का आनंद लिया। संचालक जसवंत सिंह जस्सू के अन्य सदस्यों ने भी बैठक में अपने अपने विचार रखे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version