Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार, 7 सितंबर 2026 को झारखंड उच्च न्यायालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नव नियुक्त सदस्यों मनोज कुमार एवं ललित यादव से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान अधिवक्ता कल्याण कोष समिति के माध्यम से अधिवक्ताओं के लिए मेडिकल इंश्योरेंस, नए अधिवक्ताओं को मिलने वाली स्टाइपेंड राशि, दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को मिलने वाली कोष राशि तथा पेंशन की राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नव नियुक्त सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि पूरे झारखंड में लगभग 18 हजार अधिवक्ता ट्रस्टी कमेटी के सदस्य हैं, लेकिन इनमें से अब तक करीब 4,900 अधिवक्ताओं ने ही ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन नामांकन एवं आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र अधिवक्ताओं तक पहुंचाया जा सके।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राहुल साबू के साथ जाकर झारखंड उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता रोहित्सय रॉय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

महाधिवक्ता रोहित्सय रॉय ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं के विभिन्न कल्याणकारी मदों की राशि जल्द से जल्द आवंटित कराने में वे हरसंभव सहयोग करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, नवीन प्रकाश, अक्षय कुमार झा, संजीव कुमार झा, अमित कुमार एवं केशव कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर