WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजनों से राममय हुआ भाजपा कार्यालय, रामचरितमानस आरती के पश्चात महाप्रसाद का हुआ वितरण

SHARE:

पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रामज्योति के लिए लोगों में मिट्टी के दीपक, बाती एवं धर्मध्वजा भेंटकर दीपोत्सव मनाने का किया आग्रह

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पांच सौ वर्षों के कठिन संघर्ष और तपस्या के बाद अयोध्याधाम में बन रहे प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संपूर्ण भारतवर्ष को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के द्वारा लौहनगरी को राममय बनाने के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा अयोध्या नगरी में बने भव्य राम मंदिर में श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सुंदरकांड पाठ में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के संग सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान देश एवं विदेशों में ख्याति प्राप्त पुरोहित पंडित अभिषेक पाठक एवं मानस सत्संग समिति के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंडली के मनमोहक भजन प्रस्तुति से जिला कार्यालय राममय हो गया। भाजपा कार्यकर्ता भजनों पर झूमते नजर आए। सुंदरकांड पाठ को लेकर भाजपा की ओर से जिला कार्यालय में आकर्षक पुष्पसज्जा, ध्वज सज्जा एवं विद्युत सज्जा की गई थी। वहीं, सुंदरकांड के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग एवं चूड़ा-दही, तिलकुट का श्रद्धापूर्वक वितरण किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा की ओर से 4 काउंटर पर प्रसाद एवं दो काउंटर पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ के लिए लोगों के बीच निःशुल्क 11 मिट्टी के दीपक, 11 बाती और एक धर्मध्वजा भेंटकर लोगों से घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया गया। करीब 15 हजार दीपक, बाती एवं धर्मध्वजा लोगों की भेंट की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। भगवान राम को चौदह वर्ष का वनवास हुआ था किन्तु अयोध्या को तो पांच सौ वर्ष का वनवास झेलना पड़ा। हमारे कण-कण में बसे भगवान राम लगभग पांच सौ वर्षों की कठिन प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजित हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक क्षण से पहले अयोध्याधाम ही ही बल्कि पूरा देश राममय होने लगा है।

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि अयोध्याधाम में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे विश्व में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए पूरे देश ही नही अपितु समस्त विश्व व्याकुल है। इस दिशा में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सुंदरकांड पाठ एवं दीपोत्सव मनाने के लिए निःशुल्क भेंट की जाने वाली सामग्री को लेकर लोगों में उत्साह है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि पांच सौ वर्षों के कठिन तप, त्याग और संघर्ष के बाद अब हमारे आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकट आया है। इस ऐतिहासिक क्षण की खुशियां मनाने और शहरवासियों के सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की भावना के संग राम नाम की अलख जगाने के उद्देश्य से जिला भाजपा कार्यालय में पूरे भक्तिमय माहौल में संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ सम्पन्न हुआ। कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं मिट्टी के दिये, बाती एवं धर्मध्वजा वितरण कर कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध परंपरा को और निखारकर पूरे प्रदेश को राममय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 से 20 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में लोगों को मिट्टी के दिये, बाती एवं राम ध्वज भेंटकर उन्हें पारंपरिक माहौल में राम उत्सव मनाने के लिए आग्रह किया जाएगा।

इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, दिव्यानि मुर्मू, राजेश शुक्ला, नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, राजन सिंह, कल्याणी शरण, योगेश मल्होत्रा, जटाशंकर पांडेय, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, राजकुमार सिंह, राजीव रंजन सिंह, विजय कुमार सिंह, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, अचिंतम गुप्ता, निशांत कुमार, सुरेश शर्मा, पवन सिंह, त्रिदेव चट्टराज, अजय सिंह, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, चंचल चक्रवर्ती, प्रशांत पोद्दार, दीपक झा, संदीप शर्मा बौबी, हन्नु जैन, हेमंत सिंह, बबलू गोप, प्रधान चंद्र महतो, चितरंजन वर्मा, श्रीराम प्रसाद, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, नीरज शर्मा, रॉकी सिंह, अभिमन्यु सिंह, लकी सिंह राजपूत, राजपति देवी, अमरजीत सिंह राजा, दिनेश शर्मा, सोनू ठाकुर, लीना चौधरी, रानी ठाकुर, मीरा झा, नमिता उपाध्याय,पूनम गुप्ता, इंदरजीत सिंह, संतोष कुमार, सुशील पांडेय, शशि यादव, कंचन दत्ता, रविशंकर तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज राष्ट्रवादी, रमेश विश्वकर्मा, मिथिलेश साव, अर्जुन कुमार, राकेश साहू, ओम प्रकाश साह, महावीर सिंह, मुकेश कुमार, पंकज शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर