फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गोविंदपुर में सुबोध कुमार के आवास पर रविवार को सावन के मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इससे पहले मां दुर्गा और महादेव की पूजा अर्चना की गई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु होने एवं परिवार की सुख शान्ति व समृद्धि हेतु भगवान से प्रार्थना की।

यह भी पढ़े : Jharkhand : राज्य के मुआय थाई खिलाड़ी राष्ट्रिय प्रतियोगिता में करेंगे झारखण्ड का प्रतिनिधित्व, 12-सदस्यीय टीम की हुई घोषणा

भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस संबंध में सुबोध कुमार ने बताया कि सावन के पावन महीने में मां दुर्गा और महादेव जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए इसमें विशेष फल की प्राप्ति होती है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version