Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल ने निर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू का किया भव्य स्वागत, बंटी ने की अगुवाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने आभार यात्रा के क्रम में बर्मामाइंस मंडल के कंचन नगर से आभार यात्रा प्रारम्भ की. इस क्रम में कंचन नगर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के नेतृत्व मे जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू जी का भव्य स्वागत किया गया.
कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामबाबू तिवारी भी उपस्थित थे.

इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक झा, ने बर्मामाइंस मे आभार यात्रा की अगुवाई की. यह यात्रा ईस्टप्लांट बस्ती, मुखी बस्ती, भक्ति नगर, रघुवर नगर, बर्मामाइंस बाजार प्रेमनगर लक्ष्मीनगर, ग्वाला बस्ती, रामाधीन बागान, आज़ाद बस्ती, मानिफिट व बर्मामाइंस मंडल के अन्य क्षेत्र मे निकाली गयी, लोगो ने भी गर्मजोशी से विधायक पूर्णिमा साहू का स्वागत किया जो देखते बन रहा था. महिलाये काफी उत्साहित दिख रही थी उन्होंने पूर्णिमा साहू को अपना आशीर्वाद दिया. विधायक पूर्णिमा साहू ने मुखी बस्ती में बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम मे दिनेश कुमार (पूर्व जिलाध्यक्ष), गुंजन यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष), सागर राय, राकेश सिंह (पूर्व महामंत्री), पप्पू सिंह, मनोज श्रीवास्तव, चन्दन उपाध्याय, रितेश झा, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्रा, लक्ष्मी यादव, मधु तांती, सोनू साह, यशराज, मिंटू मिश्रा, संतोष ठाकुर, व अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें