Jamshedpur : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस, कई जगह किया पौधारोपण, अंदर पढ़ें 1730 ई. की इस दिवस से जुड़ी रोचक कहानी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भारतीय मजदूर संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला के अन्तर्गत यूनियन के सदस्यों द्वारा जिला के अनेकों स्थानों पर पौधारोपण कर राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण दिवस पर व्याख्या करते हुए विभाग प्रमुख जमशेदपुर भा. म. संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह ने कहा कि 28 अगस्त 1730 को जोधपुर के राजा अभय सिंह ने अपने सिपाहियों को खेजड़ी गाँव से लकड़ी काटने के लिए भेजा था।

 

खेजड़ी गाँव की वीरांगना अमृता देवी विश्नोई ने अपनी पुत्रियों एवं गाँव की महिलाओं के साथ मिलकर राजा के सिपाहियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, परन्तु राजा के सिपाही नहीं माने तो अमृता देवी एवं उनकी बेटियों ने पेड़ों को बचाने हेतु चिपक कर अपने शीष को अर्पित कर दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनके साहस एवं बलिदान से प्रेरित होकर गाँव के 363 नर नारियों ने जान दे दी. जब इसकी जानकारी राजा अभय सिंह को हुई तो उन्होंने सैनिकों को पेड़ नहीं काटने का आदेश दिया। इसलिए भारतीय मजदूर संघ के द्वारा वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास, जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, विभाग प्रमुख जमशेदपुर भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह, अध्यक्ष यूरेनियम मजदूर संघ जादूगोड़ा उमेश चंद्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद महतो, उपाध्यक्ष संजय कुमार, संयुक्त मंत्री उपेंद्र कुमार सिंह ,श्रीमती रुक्मणी हो, श्रीमती गुरुवारी कुई, देवला बेसरा, जोबा टूडू एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें