Jamshedpur : भारतीय मजदूर संघ ने प्रीतम पार्क में विश्वकर्मा पूजा पर सेमिनार आयोजित किया, 17 को श्रम दिवस घोषित करने की मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रविवार को भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम एवं संबंद्ध सभी संगठनों ने सामुदायिक भवन प्रीतम पार्क भुइयांडीह में एक सेमिनार का आयोजन किया. इसका मुख्य विषय था मां भारती को विश्व गुरु बनाने में योगदान और भारत सरकार से 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती को “राष्ट्रीय श्रम दिवस” की घोषणा की मांग. कार्यक्रम में सबसे पहले दीप प्रज्वलन एवं भगवान विश्वकर्मा, भारत माता और श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भा.म. संघ पूर्वी सिंहभूम वाई शुक्ला एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव बैंक आफ बड़ौदा कर्मचारी संघ अमित कुमार ने किया. सेमिनार को प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम यादव एवं पूर्व सैनिक सुशील सिंह ने संबोधित किया.

सेमिनार में केनरा बैंक ऑफिसर ऑर्गनाइजेशन के मनोज सिंह दिनेश झा एवं अन्य सदस्य, पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक राजीव रंजन, जिला सचिव दिनेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम अनिल कुमार सिंह, मंडल सचिव डाक विभाग कर्मचारी संघ सिंहभूम सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेन्द्र कुमार सिंह, महामंत्री यूरेनियम मजदूर संघ आनन्द महतो, अशोक श्रीवास्तव, मुन्ना दुबे, अनुभव कुमार, उमेश चंद्र एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें