WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भारतीय मजदूर संघ और होगा सशक्त, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भारतीय मजदूर संघ, जमशेदपुर विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तारित करने को लेकर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की गई। इस बैठक का संचालन जमशेदपुर विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह के द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव एवं प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार उपस्थित हुए। सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारियों के द्वारा भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर बैठक का उद्धाटन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य राजकुमार भगत द्वारा की गई एवं पश्चिम सिंहभूम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक आकाश कुमार  उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बैठक में जमशेदपुर संगठन को आगे बढ़ाने तथा नगर निगम क्षेत्र में संगठनात्मक दायित्वों को सशक्त करने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। बैठक बृजेश कुमार (संगठन मंत्री) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें यह चर्चा हुई कि किस प्रकार भारतीय मजदूर संघ का जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विस्तार किया जाए तथा नए-नए संगठनात्मक ढांचे खड़े किए जाएं।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष गुलशन सुंडी, जिला मंत्री धनुर्जय लंगुरी, जिला कोषाध्यक्ष सरगया अंगारिका, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अनिमेष कुमार दास, जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार, योगेंद्र शुक्ला, केश्वर मिश्रा, प्रेम कुमार सिंह, हरिश्वर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सच्चिदानंद त्रिपाठी, लक्ष्मण राय, चंद्रमा पांडे, अजय कुमार (खरसावां, सरायकेला) एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका एवं जमीनी स्तर पर संघ के विस्तार हेतु अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रदेश के प्रांत सह कार्यवाह माननीय मोहन जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर