फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के आज़ादनगर थाना क्षेत्र में नेचर पार्क के सामने गुरुवार को एक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, पारडीह की ओर से आ रही एक कार, जिसे चालक सीख रहा था, अनियंत्रित होकर एक स्प्लेंडर बाइक पर चढ़ गई।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला और घायल व्यक्ति को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेजा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version