WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिरसानगर के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरे ने मानसिक तनाव के कारण की आत्महत्या

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-2 निवासी 22 वर्षीय अनिकेत सिंह की गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया. घर का एकलौता चिराग बुझ जाने से घर में मातम पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार अनिकेत गुरुवार सुबह अपनी मां को पड़ोस में रहने वाले दोस्त अक्षित के घर जाने की बात कह कर निकला था. वहां से दोनों अक्षित की स्कूटी से एनएच-33 स्थित पीपला में रहने वाले अक्षित के भाई अनुराग के घर चले गए. वापसी के क्रम में उनकी स्कूटी एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा के पास खड़े ट्रेलर से टकरा गई. स्कूटी अनिकेत ही चला रहा था, जबकि पीछे उसके दोस्त का भाई बैठा हुआ था. इस दुर्घटना में दोनों ही घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कालीमाटी और महानंद बस्ती के स्कूलों में बच्चों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं

Gambhir Car Associate Motion Ads

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुँचाया गया, जहां अनिकेत की मौत हो गई. मृतक के पिता प्रफ्फुल कुमार सिंह ने बताया कि उनका बेटा अलकबीर से डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद गालूडीह से बीटेक कर रहा था और छुट्टी में घर आया हुआ था.  वह दोस्त के घर जाने की बात कह कर निकला था. लेकिन रात उन्हें फोन पर दुर्घटना की जानकारी मिली. अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बेटे की मौत का पता चला. दूसरी ओर बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 1 बी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना गुरुवार देर रात की है. प्राप्त जानकारी अनुसार अविनाश कुमार सिंह (29) कुछ साल पहले से ही डिप्रेशन में था.

इसे भी पढ़ें : Giridih : विराट दिव्यांग कैम्प 2 मार्च को जैन धर्मशाला में होगा आयोजित

उसके पिता ने बताया कि दस दिन पूर्व ही उनके पिता का देहांत हुआ था, जिससे उनका भाई, बहु सभी गांव गये हुए थे. घर पर अविनाश, उसकी मां और छोटा भाई था. छोटा भाई भी रात में शादी की वीडियोग्राफी करने गया था. करीब 4 बजे छोटा भाई घर लौटा तो उसकी मां ने दरवाजा खोला. जब कमरे में गया तो वह अविनाश के बारे में पूछा. अविनाश कमरे में मौजूद नहीं था. छत पर गया तो देखा कि अविनाश फंदे से लटका हुआ है. आनन फानन में उसे उतारकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है. मृतक रांची के डिप्लोमा पूरा कर आदित्यपुर में काम करता था. कोरोना के बाद से ही वह डिप्रेशन में था, जिसका इलाज रांची में चल रहा था. वहीं उसकी शादी नहीं हुई थी. घर पर शादी की बातचीत चल रही थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर